जानिए पनीर म्चूरियन बनाने की आसान विधि
हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोग पनीर की सब्जी और स्नैक्स खाने के बहुत ही शौकीन होते है। आपने बहुत बार म्चूरियन खाया होगा लेकिन आज हम आपको एक स्पैशल रैसिपी पनीर म्चूरियन के बारे में बताने जा रहे है। यह डिश खाने बहुत ही स्वादिष्ट है और यकीन मानिए मेहमानों को भी यह डिश बहुत पसंद आएंगी। इसे बनाने की विधि इतनी आसान है कि आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते है।
बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-
(1) मैदा- 35 ग्राम
(2) अरारोट- 25 ग्राम
(3) नमक- 1/2 टीस्पून
(4) लाल मिर्च- 1/2 टीस्पून
(5) पानी- 200 मि.ली
(6) पनीर- 300 ग्राम
(7) तेल- 1 टेबलस्पून
(8) अदरक- 1 1/2 टीस्पून
(9) लहसून- 1 1/2 टीस्पून
(10) प्याज- 40 ग्राम
(11) लाल,हरी,पीली शिमला मिर्च- 50 ग्राम
(13) सोया सॉस- 1 1/2 टेबलस्पून
(14) टमाटर की सॉस- 2 टेबलस्पून
(15) कॉर्न फ्लोर- 1 टीस्पून
(16) चीनी- 1 टीस्पून
(17) नमक- 1/2 टीस्पून
(18) काली मिर्च- 1/2 टीस्पून
(19) सिरका- 1/2 टीस्पून
(20) स्प्रिंग प्याज- 1 टीस्पून
बनाने की आसान विधि :-
पनीर म्चूरियन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा,अरारोट,नमक,लाल मिर्च और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर कटे हुए पनीर को इस मिक्सचर में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल डालकर इसमें अदरक और लहसून का पेस्ट डालकर
भूनें और इसमें प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 3-5 मिनट के लिए पकाएं। जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें सोया सॉस और टोमैटो सॉस डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। फिर एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और पानी डालकर अच्छे से घोल कर कडाही में डाल दें। इसके बाद 1 टीस्पून चीनी, 200 मि.ली पानी,काली मिर्च,सिरका डालकर अच्छे से मिक्स करें। पनीर को अब इसमें डालकर मिक्स करें फिर अब इसके ऊपर स्प्रिंग प्याज डाल कर इसकी सजावट करें। लीजिए पनीर म्चूरियन बनकर तैयार है। यह डिश खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगी।
The post जानिए पनीर म्चूरियन बनाने की आसान विधि appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gwM8fo
Comments
Post a Comment