इस मशहूर क्रिकेटर की वाइफ पर हुआ हमला, नेकलेस छीनकर भागा चोर
खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी बीते कुछ दिनों परेशान है। वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके डुमिनी की वाइफ और उनकी दादी पर हमला हुआ है। डुमिनी ने खुद ट्वीट कर अपने फैंस से इसकी सूचना दी है।
गुरुवार को दोपहर उनकी पत्नी अपनी दादी के साथ केपटाउन की एक दवा दुकान गई थीं। वो दवा ले ही रही थीं कि एक लडक़े ने पल झपकते ही उन दोनों पर हमला कर दिया और नेकलस झपट ली। इस दौरान ग्रैंडमदर की बांह में चोट लगी, उन्हें फ्रैक्चर है, डुमिनी ने इस पोस्ट के जरिए वहां रह रहे लोगों का अलर्ट किया है, जो उस क्लिनिक में दवा लेने जाते हैं।
33 साल के डुमिनी अब सीमित ओवरों के खेल पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्हें इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 211 रनों से मिली हार के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह घर लौट गए थे, डुमिनी ने कुल 46 टेस्ट मैचों में 32.85 की औसत से 2103 रन बनाए हैं। इसमें उनके 6 शतक और 8 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।
Source: Google
The post इस मशहूर क्रिकेटर की वाइफ पर हुआ हमला, नेकलेस छीनकर भागा चोर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zWv22T
Comments
Post a Comment