sss

; //]]>

शराब से विदेश भाषा सीखने में मिल सकती है मदद : अध्ययन

लंदन। क्या आप नयी भाषा सीखने चाहते हैं शराब के एक घूंट से आपको इसमें मदद मिल सकती है। वैज्ञानिकों ने नये अध्ययन में यह दावा किया है। उनका कहना है कि थोड़ी मात्रा में शराब पीने से लोगों को दूसरे देश की भाषा बोलने में मदद मिलती है।

नीदरलैंड के मास्ट्रिक्ट विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के लंदन स्थित लिवरपूल विश्वविद्यालय और किंग्स कॉलेज के अनुसंधानकर्ताओं ने प्रतिभागियों को शराब की थोड़ी मात्रा पिलाकर डच सीखने की उनकी क्षमता का विश्लेषण किया। इस अध्ययन में हिस्सा लेने वाले जर्मन मूल के 50 लोग थे जो डच यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर रहे हैं और हाल में उन्होंने डच बोलना, पढऩा और लिखना सीखा है।

प्रतिभागियों के वजन के हिसाब से शराब की मात्रा में परिवर्तन किया गया। इस अध्ययन का प्रकाशन साइकोफार्माकोलॉजी जर्नल में किया गया है। इसमें पाया गया कि शराब पीने वाले लोगों की डच भाषा सीखने की क्षमता ज्यादा बेहतर थी। यह भी पाया गया कि उनके उच्चारण में उल्लेखनीय फर्क आया।

The post शराब से विदेश भाषा सीखने में मिल सकती है मदद : अध्ययन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zrSOmB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop