जानिए ! आखिर वे कौनसी बातें है जो ब्रेकअप के बाद सुननी पड़ती है
लाइफस्टाइल डेस्क। रिश्तों में आपसी समझ होने पर ही रिश्ते में मजबूती आती है और अगर किसी का अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो जाता है तो इसके बाद इंसान काफी अकेलापन महसूस करने लगता है। ऐसी स्थिति में उसे ऐसे किसी इंसान की जरूरत महसूस होती है जो उसका दुःख बांट सकें। लेकिन इस दौरान कई बार उसके अपने भी दुःख बांटने के बजाय उसको कई बातें सुनाते है। इनमें से कुछ बातें अापके अच्छे के लिए भी हाेती है, ताकि अाप इस गम से उबर पाएं। जबकि कुछ बातें एेसी हाेती हैं, जाे आपको और दुखी कर देती है। अाज हम अापकाे एेसी ही कुछ बातें बताने जा रहे है, जाे अकसर ब्रेकअप के बाद सुनने काे मिलती है। आइए जानते है उन बातों के बारे में ….
(1) ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है’ :-
अक्सर आपने ब्रेकअप हो जाने के बाद किसी काे तसल्ली देते समय लाेगाें काे यह कहते हुए सुना होंगा कि जो होता है वह अच्छे के लिए ही होता है। और जब लोग उसे यह बात कहते है तो उसे उस समय यह बात ठीक लगती है।
(2) ‘मुझे तो वो पहले ही पसंद नहीं था/थी’ :-
जब आपका किसी से ब्रेकअप हो जाता है तो अापके फ्रेंड सर्कल में काेई न काेई एेसा दाेस्त जरूर होता है जो आपको उस समय यह कहता है कि मुझे तो वो पहले ही पसंद नहीं था/थी। उस समय वह जब ये बात बोलता है तो अापकाे गुस्सा आने के साथ-साथ उससे चिढ़ भी हो जाएगी।
(3) ‘टेंशन न ले और बहुत मिल जाएगी/जाएगा’ :-
ब्रेकअप होने के बाद अक्सर लोग यही बोलते है कि परेशान ना हो उनके उस जैसा/जैसी बहुत मिल जाएगी/जाएगा। वो आपको यह यकीन दिलाने की कोशिश करेंगे कि आपकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार आ जाएगा। लेकिन जब एक बार ब्रेकअप हो जाता है तो आप दूसरी बार एेसे रिश्ते में जाने से पहले कई बार साेचेंगे।
(4) ‘ये तो होना ही था’ :-
ब्रेकअप हो जाने के बाद काफी अकेलापन महसूस होने लगता है। ब्रेकअप हाेने पर अधिकतर लोग यही कहते है कि ‘ये तो होना ही था’। ऐसा लगता है जैसे उन्हें इसकी खबर पहले से ही थी।
(5) ‘बस भी कर यार, भूल जा उसे’ :-
ब्रेकअप हो जाने के बाद आपके कई साथी आपको यही सलाह देंगे कि ‘बस भी कर यार, भूल जा उसे’, अब ऐसी सलाह देने वालों को कौन समझाएं कि किसी काे भुलाना इतना अासान नहीं हाेता। इसमें समय लगता है। और पहले प्यार को इतनी जल्दी भुलाया भी नहीं जा सकता।
The post जानिए ! आखिर वे कौनसी बातें है जो ब्रेकअप के बाद सुननी पड़ती है appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xGoeZN
Comments
Post a Comment