अगर आप भी है मुंह के छालों से परेशान तो करें इलायची का सेवन
हेल्थ डेस्क। कई लोग अपने मुंह के छालों से काफी परेशान रहते है और इसकी वजह लगातार मसालेदार खाने का सेवन करना और कब्ज की समस्या हो सकती है। यह छाले अधिकतर जीभ पर या होठों के बीच ही होते है। मुंह में छाले होने पर कई समस्याए उत्पन्न हो जाती है जैसे खाना भी ठीक से नहीं खाया जा सकता और यही नहीं खाने-पीने पर उनमें दर्द और जलन भी होती है। मुंह के छालों से छूटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। आप इलाचयी का सेवन करकें इस समस्या से जल्द ही छुटकारा पा सकते है। आइये जानते है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें ?..
-इलायची से एेसे पाएं मुंह के छालों से छूटकारा :-
अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो इलायची को चबाएं, इससे आपको छालों में जल्द ही आराम मिलेगा। अगर आप चाहें तो इसे पीसकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए पीसी हुई इलायची में शहद मिलाकर छालों पर लगाएं। और यही नहीं इसके अलावा भी आप इलायची के बीज और कत्था को पीसकर भी छालों पर इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से आपके मुंह की गंदगी भी दूर हो जाएगीं और आपको छालों से भी जल्द छूटकारा मिल जाएगा। वैसे तो यह छाले इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते है लेकिन कई बार लंबे समय तक सही नहीं होते। एेसे में डॉक्टर से जरूर इसकी जांच करवाएं।
The post अगर आप भी है मुंह के छालों से परेशान तो करें इलायची का सेवन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ydyjvY
Comments
Post a Comment