इस एक्ट्रेस ने कहा, वह और एलेक्स एकसाथ बहुत अच्छे लगते हैं
मुंबई। मशहूर सिंगर और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का कहना है कि वह और उनके ब्वॉयफ्रेंड एलेक्स रोड्रिग्ज एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं और बहुत बेहतर तरीके से एक दूसरे का साथ निभाते हैं। लोपेज, चक्रवात मारिया के बाद प्यूर्ताे रिको में राहत कायोक के लिए आयोजित संगीत समारोह वन वॉयस सोमोस लाइवउ प्रोजेक्ट पर अपने प्रेमी के साथ पहली बार काम करने के संबंध में बात कर रही थीं।
ये है बॉलीवुड के 10 फ्लॉप स्टार्स, जानिए इनकी आगामी फिल्में के बारे में…
उन्होंने एंटरटेनमेंट टूनाइट से कहा, हम दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं और मैं इस समारोह के लिए उनसे अच्छे साथी के बारे में नहीं सोच सकती थी। मेरा मतलब है कि प्यूर्ताे रिको के लोगों के लिए और सभी आपदा राहत कायोक की सफलता के लिए जो चीजें एलेक्स ने की हैं वह शानदार हैं। यह कार्यक्रम इस हफ्ते के अंत में प्रसारित होगा और जुटाई गई राशि धर्मार्थ संस्था को दान में दी जाएगी।
The post इस एक्ट्रेस ने कहा, वह और एलेक्स एकसाथ बहुत अच्छे लगते हैं appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kOfieQ
Comments
Post a Comment