भारी मात्रा में शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार
पटना। बिहार में दीपावली से पहले शराब तस्करी की आशंका में पुलिस की चौकसी की बदौलत आज अलग-अलग जिलों से भारी मात्रा में शराब बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीवान से प्राप्त सूचना के अनुसार, जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन से 120 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों अमित कुमार, राहुल कुमार, राघव यादव और हरिशंकर यादव को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि शराब उत्तर प्रदेश से तस्करी कर जिले के पंजवार गांव लाई जा रही थी। वहीं खगडिय़ा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जिले के नगर थाना क्षेत्र के बलुआही बस पड़ाव के समीप दो संदिग्ध युवकों को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान युवकों के पास से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक राज कुमार और रूपेश कुमार सहरसा जिले के सलखुआ के रहने वाले हैं। एक अन्य मामले में जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव में छापेमारी कर राजेश चौधरी के घर से 14 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इस सिलसिले में गृहस्वामी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
The post भारी मात्रा में शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2guXIbm
Comments
Post a Comment