sss

; //]]>

‘पिच फिक्सिंग ’ में फंसे क्यूरेटर बर्खास्त

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के क्यूरेटर पांडूरांग सलगांवकर को कथित भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाये जाने के बाद बुधवार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। एक टीवी चैनल के स्ंिटग ऑपरेशन में सलगांवकर को तेज गेंदबाजों के हिसाब से पिच तैयार करने के लिये कथित रूप से सहमति जताते हुये दिखाया गया है।

इस स्ंिटग में उन्होंने सट्टेबाज बनकर गये पत्रकार को पिच भी दिखाई जो बीसीसीआई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों का उल्लंघन है। यह पूरा मामला भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच से कुछ घंटे पहले बुधवार को सामने आया है।

इस मामले में क्यूरेटर के खिलाफ फिलहाल कोई आधिकारिक जांच करने से पूर्व ही बीसीसीआई ने उन्हें तुरंत प्रभाव से पुणे पिच तथा पिच समिति के सदस्य के पद से बर्खास्त कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार कहा गया है कि मीडिया में एमसीए पिच क्यूरेटर सलगांवकर के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एमसीए ने क्यूरेटर पांडूरांग सलगांवकर को तुरंत प्रभाव से उनके पद से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।

The post ‘पिच फिक्सिंग ’ में फंसे क्यूरेटर बर्खास्त appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z5EFPH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop