किसान की गोली मारकर हत्या
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के साहिल क्षेत्र में बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसके साथी को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि छबलपुर निवासी किसान श्रीकृष्ण दोहरे (55) और जयदेव गांव के बाहर खेत में सो रहे थे।
कल रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी जिससे श्रीकृष्ण की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा जयदेव को उपचार के लिए सैफई अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
The post किसान की गोली मारकर हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yGH5kB
Comments
Post a Comment