स्तन कैंसर से बचने के लिए करे ये उपाय
हेल्थ । कैंसर शब्द दिमाग में आते ही वयक्ति कैंसर से ज्यादा मृ्त्यु के डर से बोखला जाता हैं। लेकिन स्तन या ब्रेस्ट कैंसर के क्षेत्र में एक अच्छी बात यह है। कि इसके ठीक होने की संभावना ज़्यादा होती है। स्तन कैंसर होने का पता साधारणतः पहले या दूसरे चरण में ही चल जाता है। इसलिए इसका इलाज सही समय पर हो पाता है। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है हर किसी को इस बारे में सही जानकरी हो.स्तन कैंसर से बचने का सबसे पहला कदम है जागरूकता। उसके बाद आता है इस रोग से बचने के उपाय। स्तन कैंसर के मरीजों की की दर सालाना बढ़ती ही जा रही है।
इस लिए जरुरी हैं की समय पर इसका इलाज कराया जाये। इस बीमारी का इलाज काफी लम्बे समय तक चलता हैं। और बीमारी के ठीक होने के बाद भी शरीर में कैंसर का अहसास कुछ समय तक तो रहता ही है। जैसे थकान, अवसाद, वजन, चिंता, संज्ञानात्मक रोग, दर्द और नींद आदि एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के नर्सिंग और हेल्थ इनोवेशन के प्रोफेसर लिंडा लार्के ने बताया की एक्ससरसाइज ,योगा, सुबह जल्दी उठकर आसान करने से आप कैंसर की बीमारी को बढ़ने से रोक सकते हैं। लोगो के साथ अक्सर ऐसा होता हैं। जब उन्हें पता चलता हैं की वे कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं। उस कंडीशन में वे आत्मशक्ति खो देते हैं। जो की बिलकुल गलत हैं। ऐसा करने से बीमारी और ज्यादा उस व्यक्ति पर हावी हो जाती है। लिंडा लार्के ने बताया की इस बीमारी के दौरान योग आपको तनाव मुक्त करता हैं। कैंसर का शुरू में ही पता लगाना बहुत ज़रूरी है। विशेषज्ञ इस बात पर ज़ोर देते हैं कि महिलाएँ अपने स्तन और लसिका-ग्रंथियों में किसी भी तरह के बदलाव का ध्यान रखें। महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कैंसर के इलाज के कुछ तरीकों से ये साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
बालों का झड़ना, हमेशा थकान महसूस करना, दर्द, हाथ-पैर सुन्न हो जाना या उनमें झुनझुनी मचना और त्वचा खराब हो जाना। इस साल के शुरू में प्रकाशित एक यूसीएलए अध्ययन में पता लगा की योगा अवसाद और थकान की भावनाओं के कारण स्तन कैंसर के बचे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, मनोविज्ञान-आधारित तनाव में कमी (एमबीएसआर) कार्यक्रम के भाग के रूप में योग और ध्यान जैसे तरीकों का उपयोग करते हुए मनोविज्ञान के प्रभावों को देखते हुए अनुसंधान ने सकारात्मक परिणाम दिखाए जो कैंसर के इलाज में फायदेमंद हैं। क्या आप जानते हैं। काली चाय: चाय एक ऐसा पदार्थ है जो आसानी से हर घर में पाया जाता है। काली चाय में एपि गैलो कैटेचिन गैलेट नाम का एक रसायन होता है जो स्तन कैंसर से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्तन में ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।
खट्टे फल:
खट्टे फलों में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने में मदद करते हैं। खट्टे फलों में सेब, अंगूर,पीच, नाशपाती, केला आदि का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कुछ हद तक कम हो जाती है,ग्रीन टी: ग्रीन टी में एन्टी-इन्फ्लैमटॉरी गुण होता है जो स्तन कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है,दूध और दही: दूध और दही में विटामिन डी होता है जो स्तन कैंसर के कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है,ज़्यादा मात्रा में ध्रूमपान का सेवन न करें, शारीरिक रूप से ज़्यादा सक्रिय हो, व्यायाम आदि नियमित रूप से करें,कम मात्रा में रेड मीट का सेवन करें,नमक का सेवन कम करें.इन बातों का ध्यान रखें और स्तन कैंसर के खतरे को कम करें।
The post स्तन कैंसर से बचने के लिए करे ये उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xjm2mZ
Comments
Post a Comment