जानिए! आखिर क्या राज छिपा है तुषार कपूर के कुंवारे बाप बनने के पीछे
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार तुषार कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ काफी सुपरहिट रही है। और इस फिल्म के सुपरहिट होने से तुषार इतने खुश है कि उन्होंने इसका सारा श्रेय अपने बेटे लक्ष्य को दिया है उनका यह कहना है कि उनका बेटा उनके लिए बहुत लकी है और इस फिल्म के बाद उन्हें अपनी किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि सरोगेसी से पिता बने तुषार कभी भी अपने बेटे को अपने से दूर नहीं करते है। यहां तक कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान भी अपने बेटे को साथ ही रखा। लेकिन इनके कुंवारे ही पिता बनने के पीछे आखिर क्या राज छिपा है लोग यह जानने के लिए बहुत ही एक्साइटेड है और इन दिनों वे फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त है और इसी दौरान उन्होंने एक बात का भी खुलासा कर दिया है। आइए जानते है कि इसके पीछे क्या राज छिपा था?…
आपको बता दें कि तुषार कपूर शादी से पहले ही सरोगेसी से पिता बने है। लेकिन इसके बाद लोगों के मन में इस बारे में कई सवाल उठने लगें कि आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गयी थी जो तुषार को सरोगेसी से पिता बनने को मजबूर होना पड़ा।
तुषार का इस मामले में यह कहना है कि वे भी नॉर्मल तरीके से ही पिता बनना चाहते थे। हर लड़के की तरह ही उनकी भी यह ख्वाहिश थी कि वह भी नॉर्मल तरीके से ही पिता बने लेकिन उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। और उनको बच्चो से बहुत प्यार है इसलिए वे इस बात से काफी परेशान थे और एक दिन उनकी मुलाकात तिरूपित चेन्नई फ्लाइट में उन्हें प्रकाश झा से हुई और उन्होंने बातों ही बातों में उनसे अपने दिल की साडी बात कह दी।
तब प्रकाश झा ने उनकी परेशानी को समझा और उनको सरोगेसी ने बारे में बताया और उनको सरोगेसी के डॉक्टर से भी मिलवाया। तुषार का यह सपना था कि वें लव मैरिज करें लेकिन 40 की उम्र होने के कारण सच्चा प्यार मिलना बहुत ही मुश्किल था इसलिए उन्होंने अपने दिल से पति बनने का ख्याल तो निकाल दिया और पिता बनने की ठान ली।
आपको बता दें उनके बेटे लक्ष्य से उनका पूरा परिवार बहुत खुश रहता है और वो क्या उनकी पूरी फैमिली लक्ष्य के बिना एक पल भी नहीं रह सकती। यह तक कि उनकी फॅमिली में कोई कितना भी बिजी क्यों न हो लक्ष्य के साथ खेलने के लिए वें समय निकाल ही लेते है।
The post जानिए! आखिर क्या राज छिपा है तुषार कपूर के कुंवारे बाप बनने के पीछे appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2lwNE6v
Comments
Post a Comment