हर वर्ग के लिये फिल्म बनाना चाहते हैं अजय देवगन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वह हर वर्ग के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं। अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गोलमाल अगेन के प्रमोशन में बिजी हैं। उनका कहना है कि वह अपनी हर फिल्म को ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसमें मेल और फीमेल ऐक्टर्स को बराबर स्पेस मिले। उन्होंने कहा कि कॉमेडी र्फ मेल्स के लिए नहीं है, हमारी फिल्म में चार अभिनेता और एक अभिनेत्री हैं लेकिन सबका रोल बराबर है।
2.0 में रजनीकांत से टकराने के लिए अक्षय ने बदली आवाज
कई सारी फिल्में ऐसी भी बनती हैं, जिनमें अश्लील और फूहड़ जोक्स होते हैं परन्तु हमारी फिल्म बिना किसी अश्लीलता के लोगों को हंसाएगी।
अजय ने कहा, आजकल बहुत कम फैमिली एंटरटेनर तैयार होते हैं। मैं अपनी हर फिल्म को फैमिली एंटरटेनर बनाने की कोशिश करता हूं, जिससे की हर इंसान इस फिल्म को देख सकता हूं। हमारी टीम ने उम्मीद नहीं की थी कि हमारी फिल्म इतनी दूर तक आ जाएगी। फिल्म ने ना सिर्फ थिएटर्स में अच्छा किया बल्कि टेलिविजन पर इसकी धूम रही। इसके सारे किरदार यादगार बन गए हैं। हम एक के बाद एक फिल्म बनाते गए और अब हम पांचवी फिल्म भी बनाने की सोच रहे हैं।
The post हर वर्ग के लिये फिल्म बनाना चाहते हैं अजय देवगन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xEH2IN
Comments
Post a Comment