रानी मुखर्जी के पिता का निधन
मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता और फिल्मकार राम मुखर्जी का आज तडक़े निधन हो गया। वह 84 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। परिवार से करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका रक्तचाप तेजी से घट रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
उनका सुबह पांच बजे निधन हो गया। राम ने हम हिन्दुस्तानी और लीडर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। लीडर फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला की प्रमुख भूमिकाएं थीं।
उन्होंने 1996 में रानी की पहली फिल्म बियेर फूल का भी निर्देशन किया था। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
The post रानी मुखर्जी के पिता का निधन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gXNpwD
Comments
Post a Comment