sss

; //]]>

चहल का खुलासा, विराट कोहली नही बल्कि ये खिलाड़ी है असली कप्तान

खेल डेस्क। स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल का कहना है कि टीम इंडिया में एक नहीं बल्कि दो कप्तान हैं। चहल के अनुसार कप्तान कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी अब भी टीम की कमन संभाले हुए हैं। इस मामले में चहल ने कहा कि, ‘धोनी भाई अभी भी टीम के कप्तान हैं, मैच के दौरान जब कोहली मिड ऑन या फिर लॉन्ग ऑन में फील्डिंग कर रहे होते हैं तो कोहली के लिए वहां से हमें कुछ बताना आसान नहीं होता ऐसे में धोनी ही हमें सब कुछ बताते और समझाते हैं।’

 

Image result for Jaswinder Chahal cricketer

 

इसके बाद युजवेंद्र ने कहा कि, ‘धोनी कोहली से कहते हैं कि तुम अपनी जगह पर रहो मैं यहां संभाल लूंगा। धोनी के पास बहुत अनुभव है और उनका अनुभव टीम के काम आता है। मैं खुद को काफी भाग्यशाली मानता हूं जो मुझे उनके साथ खेलने का अवसर मिला, भले ही धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया हो परन्तु वो हमेशा टीम और मेरे कप्तान रहेंगे।’ इसके अलावा चहल ने बताया कि धोनी उन्हें प्यार से ‘छोटे’ बुलाते हैं, जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो धोनी मुझसे कहते हैं कि छोटे इस गेंद को यहां डाल, इसे थोड़ा अंदर डाल।’

 

Image result for Jaswinder Chahal cricketer

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में युजवेंद्र चहल ने विशेष भूमिका निभाई थी अब न्यूजीलैंड के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड को भी वनडे सीरीज में धूल चटाने के लिए तैयार है। हालाकि भारतीय टीम पहला वनडे हार चुकी है।

The post चहल का खुलासा, विराट कोहली नही बल्कि ये खिलाड़ी है असली कप्तान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yKaFrI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop