sss

; //]]>

सास और साली की हत्या कर युवक फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के रमतला गांव में आज तडक़े एक व्यक्ति ने अपनी सास और सत्रह वर्षीय साली की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि रमतला गांव में रमेश घरजमाई बनकर पत्नी अंजोरा बाई और उसके दो बच्चों के साथ रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक रमेश के अपनी 17 वर्षीय साली रुक्मणी के साथ कथित तौर पर संबंध थे। वह पत्नी और सास को डरा धमका कर यह संबंध जारी रखे हुए था। उसके ससुराल वाले चाहते थे कि रुक्मणी की शादी हो जाए।

उन्होंने बताया कि शादी के लिए प्रयास भी चल रहे थे, इससे रमेश नाराज था। दो दिन पहले भी उसने इसी बात को लेकर हंगामा किया था और मारपीट की थी। इसके बाद वह कहीं चला गया था। मंगलवार की तडक़े वह घर आया और एक कमरे में सो रही अपनी सास लक्ष्मी और साली रुक्मणी पर कुल्हाड़ी से वार कर दोनों की हत्या कर दी।

उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। एक बच्चे का कहना है कि रमेश के साथ दो और लोग भी थे। सुबह घटना का पता चला। कोनी पुलिस घटनास्थल पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। वे आरोप लगा रहे थे कि दो दिन पहले ही उन्होंने रमेश की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

The post सास और साली की हत्या कर युवक फरार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kE4nEr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop