विराट कोहली बोले- जीत का श्रेय गेंदबाजों को देना चाहता हूं!
खेल डेस्क। तीसरे और निर्णायक वनडे में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हराकर सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसका श्रेय अपनी टीम के गेंदबाजों को दिया है। भारत ने रविवार को रोहित शर्मा (147) और कप्तान विराट कोहली (113) के विस्फोटक शतकों और दोनों के बीच हुई दूसरे विकेट के लिये 230 रनों की विशाल भागीदारी के बाद यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह के निर्णायक मौकों पर सटीक प्रहारों से तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।
विराट ने इस रोमांचक जीत के बाद कहा,न्यूजीलैंड को श्रेय देना चाहूंगा, जिन्होंने तीनों मैचों में हमें कड़ी चुनौती दी। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और इसी कारण से हम अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके। अच्छा खेलने के लिए कीवी टीम को बधाई। मैंने गेंदबाजों को उनके हिसाब से खेलने का फैसला किया था, इसलिए मैं शांत था। यहां पर गेंदबाजों के लिए मुश्किलें थी क्योंकि गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी। स्टेडियम में ओस थी। परन्तु हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 337 रन बनाये और रोमांचक उतार चढ़ाव से गुजरते हुए मेहमान टीम को सात विकेट पर 331 रन पर रोककर लगातार सातवीं द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम कर ली।
The post विराट कोहली बोले- जीत का श्रेय गेंदबाजों को देना चाहता हूं! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iM7V77
Comments
Post a Comment