sss

; //]]>

प्रॉपर्टी डीलर ने लगायी फांसी

नोएडा। नोएडा में आज सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने घर पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नोएडा के 11 सेक्टर में रहता था।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक उमेद यादव ने बताया कि सेक्टर 11 के एल ब्लॉक में रहने वाले सुनील शर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। वह आज सुबह घर की छत पर योग करने गए थे लेकिन देर तक नहीं लौटने के बाद उनकी पत्नी ने छत पर जाकर देखा तो उन्हें छत पर बने कमरे में फांसी पर टंगा पाया।

इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर को नोएडा के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। ऐसी खबर है कि प्रॉपर्टी के धंधे में आई मंदी की वजह से सुनील शर्मा ने यह कदम उठाया।

The post प्रॉपर्टी डीलर ने लगायी फांसी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2y39GDE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop