sss

; //]]>

नेहरा को विजय विदाई देने उतरेगी कोहली एंड कंपनी

खेल डेस्क। विराट कोहली की टीम इंडिया न्यूजीलैंड से एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद मेहमान टीम के खिलाफ बुधवार को यहाँ फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले पहले ट्वंटी- 20 अंतराष्ट्रीय मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को विजयी विदाई देने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली के नेहरा ने हाल ही घोषणा की थी कि एक नवम्बर को दिल्ली में होने वाला यह मैच उनका आखिरी मैच होगा और इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। नेहरा की इस घोषणा के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने विश्व की नंबर एक ट्वंटी -20 टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए नेहरा को टीम में शामिल कर लिया।
Related image

 

 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेहरा को पहले मैच के लिए टीम में शामिल किया है और उनके अंतिम एकादश में खेलनी का फैसला कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन पर छोड़ दिया गया है। राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख एम एस के प्रसाद ने टीम की घोषणा करने के बाद स्पष्ट किया था कि नेहरा ने बोर्ड से विदाई मैच के लिए नहीं कहा था और वह अंतिम एकादश में खेलते हैं या नहीं इसका फैसला टीम प्रबंधन करेगा। नेहरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वंटी 20 टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।
Image result for ashish nehra AND VIRAT KOHLI

 

 

38 वर्षीय नेहरा का पहले मैच के टीम में शामिल किया जाना काम से काम इस बात का संकेत तो देता है कि जीवट के धनी इस तेज गेंदबाज को मैदान से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को विदाई देने का अभूतपूर्व अवसर मिल पायेगा। नेहरा के लिए इससे बड़ी बात और क्या होगी कि यदि उन्हें ऐसा मौका मिलता है तो यह उनका घरेलू मैदान होगा और उनके सामने अपने दिल्ली के दर्शक होंगे।

The post नेहरा को विजय विदाई देने उतरेगी कोहली एंड कंपनी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z5OEDQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop