इस शख्स ने की चुहिया से शादी, रोचक खबरे में जानिए पूरी सच्चाई
रोचक डेस्क। कभी-कभार शादियों से जुड़ी कुछ रोचक खबरें पढऩे को मिलती है जिनको जानकर लोग भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई थी कि एक व्यक्ति ने चुहिया से शादी की हैं। यह भी बताया गया था कि वह चुहिया उस व्यक्ति की मरी हुई पत्नि का पुर्नजन्म हैं। इस खबर के आने से लोग दंग रह गए और सूचना देने वाली साइट के फेसबुक पेज पर 55,000 शेयर तथा 400 से अधिक ट्वीट किये गए। लेकिन वास्तव में यह खबर पूरी तरह से फेक थी।
इस कंगारू ने बनाई ऐसी BODY, जिसे देखकर लोगों के उड़ गए होश
बता दें कि इस खबर को डब्लूएनडीआर नामक एक वेबसाइट ने जारी किया था। इस खबर में यह कहा गया था कि भारत में बेंगलुरू के निवासी वसु नामक व्यक्ति ने एक चुहिया से शादी की हैं। वसु की और से खबर में यह भी लिखा गया था कि जब उन्होंने उस चुहिया को देखा तो वे समझ गए कि ये चुहिया उनकी पत्नी का ही पुनर्जन्म हैं। इसकी आंखें उनकी पत्नी से मिलती हैं। इसके बाद में वे एक मंदिर गए और वहां उन्होंने मंदिर के पुजारी को उनकी शादी कराने के लिए राजी किया।
शनिदेव को करना हो प्रसन्न तो अपनाएं ये उपाय
पोस्ट में वेबसाइट ने कहा था कि शादी होने के बाद पेटा सहित दुनिया की कई ऐसी संस्थाओं ने इस शादी का विरोध भी किया जो जीवों के लिए काम करती हैं। बता दें कि डब्लूएनडीआर एक फेक खबरें देने वाली वेबसाइट हैं। इस वेबसाइट के डिस्क्लेमेर में यह बताया गया हैं कि हमारी सभी खबरों के पात्र तथा आर्टिकल फेक हैं और इनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना हैं।
The post इस शख्स ने की चुहिया से शादी, रोचक खबरे में जानिए पूरी सच्चाई appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xfA0Gh
Comments
Post a Comment