सावधान ! ये सबसे बड़ी वजह जिससे घर में रहती है पैसों की कमी
इंटरनेट डेस्क। अधिकतर लोगों को धन के अभाव में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनकी कई मुलभुत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पाती। यही नहीं धन की चिंता हर एक इंसान को होती है और धन कमाने के लिए उसको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यह बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में पैसों की कमी आ रही है या आय से ज्यादा व्यय हो रहा है तो उसके घर में वास्तु संबंधी दोष है। लेकिन लोग घर संबंधी कई बातों को अनदेखा करते है इसलिए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको यह बताने जा रहे है घर संबंधी कौन -कौन सी बातें वास्तु संबंधी होती है। और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?….
(1) घर में मूर्तियां स्थापित करते समय उनकी दिशाओं का ध्यान अवश्य रखें क्योंकि अगर आपके घर में एक ही देवी देवता की कई मूर्तियां हों और वह आमने सामने विराजमान रहें तो इससे आपके घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और ऐसा करने से आपको लाभ की बजाय नुकसान ही होंगा। अगर आप भी धन की समस्या से परेशान है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें।
(2) शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा गया है। इसलिए भूलकर भी आप इस दिशा की तरफ आलमारी न रखें। अगर आपके घर में अलमारी जिसमें आप पैसे रूपये रखते हों उसका मुंह दक्षिण दिशा में खुलता हो तो ऐसा माना जाता है कि उस घर के लोग अक्सर बीमार रहते है और आर्थिक लाभ भी नहीं होता। इसलिए हमेंशा आलमारी की दिशा का ध्यान रखें ताकि आपके घर में लक्ष्मी का वास हो।
(3) हमेंशा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रात को जूठे बरतन कभी न छोड़े। कई लोगों की यह आदत होती है कि वे रात के समय खाने के बाद जूठे बरतन सुबह धोने के लिए छोड़ देते है। लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि रसोई में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है और यहां जूठे बरतन के होने से आपके घर में हमेंशा धन का अभाव बना रहता है। इसलिए कभी भी रात के समय जूठे बरतन न छोड़े।
(4) शास्त्रों में यह बताया गया है कि घर में नल और फिल्टर से हमेंशा पानी का टपकते रहना भी अशुभ होता है और यह निरतंर खर्चे का संकेत देता है और आय बहुत ही कम होती है। इसलिए ऐसी स्थिति होनें पर दूसरा नल लगवा लें।
(5) घर में देवी देवताओं की फटी तस्वीरें और खंडित मूर्तियों को रखना भी अशुभ माना जाता है इससे घर में धन का अभाव हमेंशा बना रहता है। इसलिए भूलकर भी इनको घर में न रखें।
The post सावधान ! ये सबसे बड़ी वजह जिससे घर में रहती है पैसों की कमी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gAbTLY
Comments
Post a Comment