बिहार में भूमि का दाखिल खारिज अब ऑनलाइन होगा
पटना। बिहार सरकार ने भूमि के दाखिल खारिज में होने वाली अनियमितता तथा कार्य में विलंब होने जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए अब पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमपरिषद् की बैठक में बिहार भूमि दाखिल खारिज (संशोधन) नियमावली 2017 को स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय ने बैठक के बाद बताया कि भूमि के दाखिल खारिज में रैयतों को होने वाली कठिनाइयों का समाधान करने के लिए सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।
इसके तहत इस कार्य के लिए लोगों को अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब दाखिल खारिज के लिए आवेदन और राशि का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। साथ ही अंचलाधिकारी प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई ऑनलाइन ही करेंगे। पांडेय ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से इस आशय की अधिसूचना जारी होते ही भूमि का दाखिल खारिज ऑनलाइन होने लगेगा।
The post बिहार में भूमि का दाखिल खारिज अब ऑनलाइन होगा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2wKRkTn
Comments
Post a Comment