sss

; //]]>

बॉलीवुड फिल्मों के बारें में ये कैसा बयान दें बैठे आमिर खान!

नई दिल्ली। सुपरस्टार आमिर खान ने कहा है कि हांलाकि वह बॉलीवुड में नए रुझानों के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन इससे उनकी फिल्में के चयन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। भूमिकाओं एवं विषयों के बारे में अपनी अलग तरह की पसंद के लिए जाने जाने वाले 52 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि एक रचनाकार के तौर पर वह किसी भी फिल्म को करने की हामी भरने से पहले अपने अंतरआत्मा की आवाज सुनते हैं।

उन्होंने कहा, मैं नए रझानों के बारे में जानना चाहता हूं, लेकिन जब फिल्मों के चयन का मामला आता है, तो मैं अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनता हूं। रझानों से मेरी फिल्में चुनने की पसंद प्रभावित नहीं होती। एक रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर, जब फिल्में चुनने की बात आती है, तो मैं अपने दिमाग की बात सुनता हूं। मैं जिस प्रकार की फिल्मों का चयन करता हूं, उसके लिये मेरा उत्साहित होना बहुत महत्वपूर्ण है और मैं अक्सर ऐसे विषय चुनता हूं, जो बालीवुड के मौजूदा चलन का हिस्सा नहीं होते हैं। आमिर ने कहा, मुझे अपने आप को और दर्शकों को चौंकाने में मजा आता है।

एक चीज जो मैं महसूस करता हूं कि लोगों को अप्रत्याशित रूप से कुछ देना हमेशा मजेदार होता है। हालांकि नये रझानों को जानना अच्छा है, लेकिन मुझे लगता है कि अन्य फिल्मकारों को भी इसके बारे में सोचना चाहिये। दंगल के नायक यहां पीवीआर सिनेमा द्वारा आयोजित पहले पूर्ण डिजिटल लॉयल्टी प्रोग्राम से इतर संवाददाताओं से यह बात कही। इस कार्यक्रम में आमिर की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की सह कलाकार जायरा वसीम, पीवीआर लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय बिजली, संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली और मुख्य रणनीतिकार कमल ज्ञानचंदानी आदि उपस्थित थे।

The post बॉलीवुड फिल्मों के बारें में ये कैसा बयान दें बैठे आमिर खान! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2i2W6cz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop