sss

; //]]>

विराट के विश्राम को मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं : द्रविड़

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि लगातार क्रिकेट खेल रहे मौजूदा कप्तान विराट कोहली को विश्राम लेना चाहिए या नहीं, इस बात को मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है। द्रविड़ ने यहां फिक्की महिला संगठन (एॅफएलओ) द्वारा महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज और टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को सम्मानित किये जाने से इतर संवाददाताओं से कहा, विराट को जब लगेगा कि उन्हें विश्राम चाहिए तो उन्हें विश्राम दिया जाएगा।

इस पर कोई अटकलबाजियां नहीं लगनी चाहिए। दुनिया के सबसे ठोस और तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज रहे द्रविड़ ने कहा, उन्हें कब विश्राम दिया जायेगा, क्यों दिया जायेगा इसका फैसला करने के लिए टीम प्रबंधन मौजूद है। विराट खुद भी यह फैसला ले सकते हैं।

टीम के पास फिजियो है, ट्रेनर है जो खिलाडिय़ों की फिटनेस पर नजर रखते हैं खिलाड़ी को कभी कभी रेस्ट दिया जा सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें अभी विश्राम की जरूरत है। द्रविड़ ने साथ ही कहा, विराट विश्राम बाद में लेंगे या नहीं लेंगे इस बात को मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कल भारतीय टीमों की घोषणा करते हुए इस बात से इंकार किया था कि कप्तान विराट को विश्राम देने को लेकर फैसला कर लिया गया है।

The post विराट के विश्राम को मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं : द्रविड़ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z3Jf0N

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop