कंगना की वजह से फिर से सुजैन के करीब जा रहे है ऋतिक
बॉलीवुड डेस्क। इन दिनों बॉलीवुड के सुपर हीरो ऋतिक रोशन कंगना से चल रहे रिलेशनशिप विवाद के कारण चर्चाओं में बने हुए है। लेकिन उनके इस विवाद का असर उनकी प्रोफेशनल और निजी लाइफ पर नहीं पड़ा। क्योंकि उनको अभी भी फिल्में बनाने किए ऑफर मिल रहे है। और रही बात उनकी निजी लाइफ की अभी हाल में उनको अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ एक डेट पर देखा गया है। आइए जानते है उन दोनों की डेट के बारे में ..
आपको बता दें कि कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाएं थे लेकिन इसका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर नहीं पड़ा। साथ ही एक बार फिर उनको अपनी वाइफ के साथ किसी डेट पर देखा गया। यह खबर सामने आयी है कि ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ उनके इंटीरियर शोरूम में भी नजर आये। और इससे पहले वे अपने दोनों बच्चों के साथ फैमिली ट्रिप पर भी गए थे। और यही नहीं इस बात का खुलासा हुआ है कि सुजैन ने कंगना के द्वारा ऋतिक पर कई आरोप लगाने के बाद भी उनका साथ दिया था।
अगर उनकी प्रोफेश्नल लाइफ की बात करें तो ऋतिक ने ‘कृष-4’ के लिए तो साइन किया ही है साथ ही उनको एक बड़ी फिल्म के लिए भी चुना गया है। आपको बता दें कि उन्हें यशराज बैनर तले बनने वाली एक फिल्म के लिए साइन किया गया है जिसमें टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी नजर आएंगे।
यह खबर भी सुनने को मिली है कि इससे पहले कंगना के द्वारा लगाएं गए कई आरोपों के बावजूद ऋतिक ने एक टीवी इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि फिल्म ‘कृष 3’ की शूटिंग के दौरान कंगना आधी रात को उनके कमरे का दरवाजा खटखटा रही थीं। और यही नहीं इसके लिए अगली सुबह कंगना की बहन रंगोली ने माफी भी मांगी थी। ऋतिक ने जब यह बात बताई तो दोनों के बीच चल रहा यह विवाद और भी बढ़ गया था।
आपको बता दें कि ऋतिक ने अपनी अंतिम फिल्म ‘काबिल’ बनाई थी उस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। यह सुनने में आया है कि ऋतिक अपने 17 साल के करियर में 15 फिल्में कर चुके हैं जिनमें से 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। और अब जो ये फिल्म बनाने जा रहे है वह भी कुछ कम नहीं होंगी।
The post कंगना की वजह से फिर से सुजैन के करीब जा रहे है ऋतिक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xFaHgi
Comments
Post a Comment