sss

; //]]>

शहनाज हुसैन का किरदार निभायेगी ऐश्वर्या राय

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सिल्वर स्क्रीन पर ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन का किरदार निभाती नजर आ सकती है। फिल्मकार बॉबी बेदी की भतीजी पूजा बेदी ब्यूटी शहनाज हुसैन पर बायोपिक बनाने जा रही हैं। पहले इसके लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को फाइनल कर लिया गया है।

पूजा इसमें प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहती थीं, लेकिन अगले दो साल तक प्रियंका के बिजी शेड्यूल को देखते हुए ये फैसला बदलना पड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने वाले कमलेश पांडे ने कहा है कि ऐश्वर्या हमेशा से उनकी पहली पसंद थी। फिल्म में शहनाज के रोल के लिए उर्दू की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। ऐश्वर्या ने ऐ दिल है मुश्किल में काफी अच्छी उर्दू बोली है।

प्रियंका के बिजी शेड्यूल के बाद पूजा ने ऐश्वर्या को फिल्म के लिए अप्रोच किया है। अभी इस पर ऐश्वर्या की हां का इंतजार किया जा रहा है, फिलहाल ऐश्वर्या फन्ने खां की शूटिंग कर रही हैं, इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। बताया जाता है कि यह बायोपिक शहनाज हुसैन की बेटी नीलोफर की किताब फ्लेम द इंसपाइरिंग लाइफ वह माइ मदर पर आधारित होगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक मुस्लिम रूढि़वादी परिवार की लडक़ी ब्यूटी इंडस्ट्री में सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बनती हैं।

The post शहनाज हुसैन का किरदार निभायेगी ऐश्वर्या राय appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iATQtk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop