sss

; //]]>

दो दुर्घटनाओं में छह लोग मरे

जयपुर। राजस्थान में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस के अनुसार आज सुबह धौलपुर के बयाना बसेड़ी मार्ग पर एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। बोलेरो में एक खान ठेकेदार का स्टाफ बसेड़ी से भरतपुर जा रहा था कि बोलेरो तेज गति के कारण बयाना मार्ग पर नहचोली के पास एक मोड़ पर पलट गई। जिससे जोधपुर निवासी बाली भसह और मनीष सिंह की मौत हो गई तथा अन्य पांच घायल हो गये।

बसेड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को बसेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पथैना निवासी दिनेश की हालत चिंताजनक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि धर्मवीर, अभिषेक , देवेश और रामनिवास का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा उदयपुर में बस की टक्कर से मोटर साईकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार दो मोटर साइकिलों पर सात युवक अपने साथी की जन्मदिन पार्टी मनाकर रात दो बजे वापस लौट रहे थे कि कुम्हारों के भट्टा मोहल्ले में भीलवाड़ा से अहमदाबाद जा रही बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल पर चार युवक सवार थे जिनमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

The post दो दुर्घटनाओं में छह लोग मरे appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zJwCV2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop