sss

; //]]>

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, कपिल देव की जगह ले सकते है हार्दिक

खेल डेस्क। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या में पूर्व आलराउंडर कपिल देव की जगह लेने की क्षमता है। चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो के कालम में लिखा, हार्दिक क्षमतावान तेज गेंदबाज ऑलराउंडर है, जिसकी भारत को कपिल देव के संन्यास के बाद से तलाश है। टेस्ट क्रिकेट में वह भारत को मजबूत करेंगे और सभी तरह के हालात में टीम की सफलता में योगदान देंगे।

खुलासा: इस PAK गेंदबाज से डरते है विराट कोहली

Image result for hardik pandya

 

हार्दिक ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 222 रन बनाने के अलावा छह विकेट भी लिये थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व कप्तान ने कहा, हार्दिक में शीर्ष छह में बल्लेबाजी करने और 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता है। वह टेस्ट टीम को लचीलापन दे सकता है। इससे हर हालात में सफलता हासिल की जा सकती है। यह भारत को पांच गेंदबाजों के संतुलित आक्रमण के साथ उतरने का मौका देगा फिर हालात चाहे कैसे भी हों।

 

Image result for इयान चैपल
चैपल ने हार्दिक की तुलना इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स से करते हुए कहा, दोनों का खेल एकसमान है। दोनों खिलाड़ी आक्रामक शैली के जाने जाते हैं जो अपने प्रदर्शन से मैच का परिणााम टीम के पक्ष में कर देता है।

The post पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, कपिल देव की जगह ले सकते है हार्दिक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ytYkas

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop