गिफ्ट में मिली ये चीजें ला सकती है आपको सड़क पर
इंटरनेट डेस्क। कई अवसर ऐसे होते है जिन पर गिफ्ट दिए जाते है और उपहार देना हमारे सामाजिक जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। लेकिन कई बार उपहार लेना हमारे लिए नुकसानदायी भी हो सकता है। अगर उपहार देने वाले की नीयत साफ नहीं होती है तो उपहार में आपको कुछ ऐसा भी दे सकता है जिससे आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जब कोई उपहार में इन 5 चीजों को दे तो समझ लीजिए वह आपका बुरा चाहता है और इनको घर में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते है उन चीजों के बारे में ….
(1) आपको बता दें कि किसी डूबते हुए जहाज की मूर्ति उपहार में मिलना और उसे घर में रखना बहुत ही अशुभ होता है। इससे घर में धन -हानि होती है। इसलिए इस तरह के उपहार लेने से बचें।
(2) उपहार देते समय हमेंशा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि काले वस्त्र कभी न दें। अगर कोई आपको यह देता है तो यह अपशगुन माना जाता है और आपको अपने जीवन में दुःख, कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि शादी के एक साल तक काले वस्त्र धारण करना अशुभ माना जाता है।
(3) पार्टनर को कभी भी जूते उपहार में नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे दोनों के बीच दूरियां बढ़ती है। क्योंकि इसे जुदाई का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्रेमियों को तो इसे एक दूसरे को उपहार स्वरूप बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए इससे दोनों की राहें अलग हो जाती है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
(4) अक्सर बहुत से लोग घड़ी उपहार में देते हैं जबकि घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है। इसलिए भूलकर भी कभी किसी को घड़ी उपहार में नहीं दें।
(5) उपहार देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हिंसक जानवरों जैसे शेर, बाघ, चीता की तस्वीर या मूर्ति उपहार में नहीं देना चाहिए इससे घर में तनाव पैदा होता है। और शांति भंग होती है।
The post गिफ्ट में मिली ये चीजें ला सकती है आपको सड़क पर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yLrKBB
Comments
Post a Comment