sss

; //]]>

खाना खजाना : जानिए टेस्टी और हैल्दी कॉर्न पुलाव बनाने की रेसिपी

हेल्थ डेस्क। आजकल सभी लोगों को पुलाव खाना बहुत पसंद होता है। बच्चे हो या बड़े सभी पुलाव के शौकीन होते है। इसका सेवन करना हमरे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लोग वेज पुलाव तो बड़े चाव के साथ खाते है। लेकिन आज हम आपको कॉर्न पुलाव बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह रेसिपी बहुत ही आसान है। आइए जानते है इस आसान रेसिपी के बारे में ….

Image result for हेल्दी कॉर्न पुलाव

आवश्यक सामग्री :-
(1) 90 ग्राम प्याज
(2) 1 टेबलस्पून अदरक
(3) 2 कलियां लहसुन
(4) 1 हरी मिर्च
(5) 6 ग्राम पुदीना
(6) 2 टेबलस्पून घी
(7) 1 करी पत्ता
(8)  तेज पत्ता
(9) 2-3 इलायची
(10) 2-3 लौंग
(11) 1 टीस्पून काला जीरा
(12) 1/4 टीस्पून हल्दी
(13) 1/2 टीस्पून गरम मसाला
(14) 1/2 टीस्पून लाल मिर्च
(15) 125 ग्राम स्वीट कॉर्न
(16) 70 ग्राम हरे मटर
(17) 300 ग्राम चावल(भिगे हुए)
(18) 500 मि.ली पानी
(19) 1 टीस्पून नमक

Image result for हेल्दी कॉर्न पुलाव

-बनाने की विधि :-
हैल्दी कॉर्न पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और पुदीना डालकर अच्छे से ब्लेंड करके पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें करी पत्ता, तेज पत्ता, इलायची, लौंग और जीरा डालकर भूनें। फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें हल्दी, गरम मसाला और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें स्वीट कॉर्न और हरे मटर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें भिगे हुए चावल, पानी और नमक डालकर 20 मिनट के लिए पकाएं। जब चावल पक जाए तो इन्हें सर्व करें। यकीन मानिए ये खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे। और इसको बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है।

The post खाना खजाना : जानिए टेस्टी और हैल्दी कॉर्न पुलाव बनाने की रेसिपी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yiyZA8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop