sss

; //]]>

शनिदेव को करना हो प्रसन्न तो अपनाएं ये उपाय

इंटरनेट डेस्क। शास्त्रों में भी यह बताया गया है कि शनिदेव ही हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देता है इसलिए शनिदेव को सभी ग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की अशुभ छाया है उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति पर शनि देव की कृपा बनी रहती है तो उस व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होती है। अगर आपकी भी कुंडली में शनि महाराज का दोष है तो शास्त्रों में शनिदोष को कम करने और शनि महाराज की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन कई तरह के उपाय बताए है। आइए जानते है इन्हीं कुछ उपायों के बारे में…….

(1) अगर आपकी भी कुंडली में शनिदोष है तो इसको दूर करने के लिए शनिवार के दिन सुबह स्नान करकें पास के किसी भी पीपल के पेड़ को दोनों हाथों से छूते हुए जल अर्पित करना चाहिए। और पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करते हुए ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके ऊपर शनि की कृपा बनी रहेंगी।

(2) अपनी सभी परेशानियों से छूटकारा पाने के लिए यह उपाय जरूर करें। यह माना जाता है कि शनिदेव हनुमानजी के भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं रखते है इसलिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के दर्शन और उनकी भक्ति करने से शनि के सभी दोष समाप्त होते है। इसलिए अगर आप भी किसी समस्या से परेशान है तो यह उपाय जरूर अपनाएं।

(3) अगर आपके घर में भी धन की समस्या है या आपकी कुंडली में शनिदोष है तो हर शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं ऐसा करने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए यह उपाय आप जरूर अपनाएं।

(4) अगर आप भी शनिदेव के दोष से परेशान है तो शनिवार के दिन काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने का किसी गरीब को दान करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर हमेंशा बनी रहेंगी। अगर आपको शनिदेव को प्रसन्न करना है तो यह उपाय जरूर अपनाएं।

The post शनिदेव को करना हो प्रसन्न तो अपनाएं ये उपाय appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gsYGUS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop