आज है विराट कोहली के पास यह विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका
खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में आज निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोलही के पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर आज के मैच में विराट 83 रन बना लेते है तो वो सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल 201 वनडे मैचों की 193 पारियों में विराट कोहली ने 8917 रन बनाए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने यह रिकॉर्ड इस साल के प्रारंभ में ही बनाया है।
डिविलियर्स ने 214 मैचों की 205 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि विराट कोहली के अभी 11 पारियां और है जिसमे वो यह रिकॉर्ड बना सकते है। लेकिन दर्शको को उम्मीद है कि विराट यह शानदार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए लगातार सातवीं सीरीज में जीत भी दर्ज करें। 2017 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
2017 की शुरुआत में एबी डिविलियर्स पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।
The post आज है विराट कोहली के पास यह विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yUSGzi
Comments
Post a Comment