दहेज की मांग को लेकर महिला और तीन वर्षीय पुत्र की हत्या
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना अंतर्गत राजेपुर गांव में एक महिला एवं उनके तीन वर्षीय पुत्र की ससुराल वालों ने कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बीती रात गला घोंटकर हत्या कर दी।
गोविंदगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने आज बताया कि मृतकों में राजेपुर गांव निवासी निर्मल कुमार की पत्नी प्रीति देवी 24 एवं उनका तीन वर्षीय पुत्र बलमुआ शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है।
राजीव ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई और अरेराज निवासी प्रदीप कुमार ने दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर अपनी बहन की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए अपने जीजा, अपनी बहन की सास एवं ससुर समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गोविंदगंज थाना में आज प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका की जेठानी सुनीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतका के पति निर्मल कुमार रोजगार को लेकर इन दिनों सउदी अरब में हैं।
The post दहेज की मांग को लेकर महिला और तीन वर्षीय पुत्र की हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zcnDML
Comments
Post a Comment