खूबसूरत लुक पाने के लिए चेहरे पर यू करें फेस पाउडर का इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क। यह बात हम सभी जानते है कि हर महिला मेकअप का प्रयोग करती है मेकअप से आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाते है। मेकअप के बिना महिलाएँ खुद को अधूरा समझती हैं अक्सर वह अपने मेकअप को सेट करने के लिए फेस पाउडर का प्रयोग करती हैं परन्तु क्या आप जानती हैं कि फेस पाउडर को कई अन्य तरीकों से भी यूज किया जा सकता हैं। जिससे आपके चेहरे का निखार बढ़ जाएगा और साथ ही त्वचा संबंधी कई परेशानियों से भी राहत मिलेगा तो आइए जानते हैं अलग – अलग तरह के फेस पाउडर और इनके यूज के बारे में…
(1) फेस पाउडर के फायदे
फेस पाउडर लंबे टाइम तक आपके चेहरे के मेकअप बिकडने से बचाता है। ये कई बार आपके चेहरे पर आए एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने में भी सहायता करता हैं। इसके अतिरिक्त ये आपके चेहरे के दाग –धब्बे को छिपाने का भी कार्य करता हैं।
(2) सेटिंग फेस पाउडर
बता दें कि इसका यूज मेकअप को सेट करने के लिए किया जाता हैं। ये आपको कॉम्पैक्ट और लूज दोनों दोनों फॉर्म में मिल जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं फिर इसका यूज करें। ये चेहरे की एक्सेस शाइन को कम कर आपको परफेक्ट लुक देगा और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में भी सहायता करेगा।
(3) लूज फेस पाउडर
इस पाउडर का प्रयोग कर आप नैचुरल लुक पा सकती हैं। इसे आप अपने डेली मेकअप रूटीन में शामिल कर हर दिन फ्लॉलेस लुक पा सकती हैं, परन्तु ध्यान रहें कि इसके लूज टेक्सचर की वजह से इसे कैरी करना थोड़ा कठिन होता हैं।
(4) फिनिशिंग फेस पाउडर
इसका प्रयोग मेकअप करने के बाद किया जाता हैं। यह मेकअप को कम्प्लीट और फिनिशिंग लुक देती हैं। यह सेंटिंग पाउडर की तुलना में ज्यादा बारीक और स्मूद टेक्सचर में आता हैं। आप इसे हमेशा ब्लेंडिंग ब्रश से लगाएं। इसे आप रोजाना प्रयोग नहीं कर सकती हैं। किसी पार्टी या फंक्शन में इसका यूज कर सकती हैं।
The post खूबसूरत लुक पाने के लिए चेहरे पर यू करें फेस पाउडर का इस्तेमाल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yNWtxW
Comments
Post a Comment