ऋतिक-कंगना के विवाद को लेकर शेखर सुमन ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड डेस्क। ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद कई दिनों से चल रहा है और इस पर सभी बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी -अपनी राय रखीं थी। इतना ही नहीं हाल ही में शेखर सुमन ने भी एक इंटरव्यू में इस मामले के बारे में एक बात का और खुलासा किया है। उन्होंने यह बताया है कि है कि कंगना ऋतिक से एकतरफा प्यार करती थी। ऋतिक की कंगना में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
शेखर सुमन ने इंटरव्यू में कहा है कि मुझे नहीं लगता कि कंगना और ऋतिक के बीच का यह विवाद कभी खत्म होने वाला है क्योंकि यह बढ़ता ही जा रहा है। ऋतिक को इस बात पर बहुत पहले ही ध्यान देना चाहिए था लेकिन वे चुप रहे। इस कारण यह विवाद और बढ़ गया।
इस विवाद के पीछे लोगों का यह कहना है कि कंगना एक सफल अभिनेत्री है और उनको यह सफलता उनके अच्छे व्यवहार से मिली है। और इन्होंने ऑस्कर भी जीता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप किसी और के लिए अपमानजनक बातें कहेंगे।
शेखर सुमन ने इस इंटरव्यू में यह कहा कि मैं ऋतिक को अपने बेटे जैसा मनाता हूँ और इसलिए मै अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित था और आगे भी रहूंगा। यही नहीं अपने बेटे के लिए बोलना मेरा कर्तव्य भी है।
कंगना द्वारा अपना लैपटॉप और फोन साइबर सेल को न देने वाले सवाल पर अतिश्योक्ति करते हुए शेखर सुमन ने कहा कि “वो मैं बाहर गई थी न, तो एक बंदर आया और लेकर भाग गया… वो उसमें पानी गिर गया… वो टूट गया।
उन्होंने यह बताया कि और तो और कंगना के पास एक फोटो नहीं जो ये साबित कर सके कि वो ऋतिक के साथ 7 सालों से काफी नजदीकी रिलेशनशिप में थी। और इतने दिनों में उनके बीच न मैसेज न व्हाट्सएप पर कोई बात भी नहीं हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में, मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि मैं भी इस दर्द से गुजर चूका हूं।
The post ऋतिक-कंगना के विवाद को लेकर शेखर सुमन ने किया बड़ा खुलासा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hFeap4
Comments
Post a Comment