sss

; //]]>

महाभारत के अनुसार जो लोग करते है ये काम उनकी हो जाती है अकाल मृत्यु

महाभारत में जब भीष्म पितामाह तीरों की शय्या पर सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार कर रहे थे, उस समय उन्होंने ज्ञान की बहुत सी बातें युधिष्ठिर को बताई थीं। पितामाह भीष्म ने युधिष्ठिर को ये भी बताया था कि किन कामों को करने से (umar kam hone ka rahasya) मनुष्य की उम्र कम होती है और क्या काम करने से मनुष्यों की आयु बढ़ती है। महाभारत में कहीं गयी वो बाते हम आपको बता रहे हैं, जिनसे मनुष्य की उम्र कम या ज्यादा होती है

जो लोग सूर्ये उदय होने के बाद तक सोते हैं और शास्त्रों में जिन वृक्षों की दातून का उपयोग करने के लिए मना किया गया है, उनसे दातून करने वाला मनुष्य जल्दी ही मृत्यु हो जाती है।

सच बोलने वाले, गुस्सा न करने वाले, सभी को एक समान रूप से देखने वाले और धोखा नहीं करने वाले मनुष्य की उम्र 100 वर्ष से अधिक होती है।

दांत-मुंह धोना, बाल संवारना, आंखों में काजल लगाना और देवताओं का पूजन करना- ये सभी काम दिन के पहले पहर (सुबह 9 बजे से पहले) में ही करना चाहिए। जो लोग ये सब काम समय पर नहीं करते, उनकी मृत्यु जल्दी हो जाती है।

पैर पर पैर रखने वाले, मल-मूत्र की ओर देखने वाले, दोनों ही पक्षों (कृष्ण व शुक्ल पक्ष) की चतुर्दशी व अष्टमी तथा अमावस्या व पूर्णिमा पर स्त्री समागम करने वाले लोगों की मृत्यु भी कम उम्र में ही हो जाती है।

पलंग पर कभी तिरछा नहीं सोना चाहिए, सदैव सीधा ही सोना चाहिए। आसन को पैर से खींचकर नहीं बैठना चाहिए। बार-बार माथे पर पानी नहीं डालना चाहिए। नास्तिक मनुष्यों के साथ काम पड़ने पर भी नहीं जाना चाहिए। जो भी लोग ये काम करते हैं, यमराज उसकी आयु छीन लेते हैं।

जो लोग शाम के समय सोते हैं, पढ़ते हैं और भोजन करते हैं। रात के समय खूब डटकर भोजन करते हैं। रात के समय श्राद्ध करते हैं व नहाते हैं। भोजन के बाद बाल संवारते हैं। पक्षियों से हिंसा करते हैं। ऐसे लोग अधिक उम्र तक जीवित नहीं रहते।

अपवित्र अवस्था में सूर्य, चंद्रमा और नक्षत्र की ओर देखने वाले, फूटी हुई कांसे की थाली का उपयोग करने वाले, एक ही कपड़ा पहनकर भोजन करने वाले, वृद्धों के आने पर खड़े होकर प्रणाम नहीं करने वाले और अपवित्र अवस्था में सोने वाले लोगों की आयु जल्दी ही समाप्त हो जाती है।

लंबी उम्र चाहने वाले लोगों को घर से दूर जाकर मूत्र त्याग करना चाहिए, दूर ही पैर धोना चाहिए तथा जूठन भी घर से दूर ही फेंकना चाहिए। लाल फूलों की माला नहीं, सफेद फूलों की माला पहननी चाहिए, लेकिन कमल लाल हों तो उसकी माला पहन सकते है।

जो सूर्य, अग्नि, गाय तथा ब्राह्मणों की ओर मुंह करके तथा बीच रास्ते में मूत्र त्याग करते हैं, उन सभी की आयु कम हो जाती है।

बूढ़े, परिवार के सदस्य और गरीब मित्र को अपने घर में आश्रय देना चाहिए। तोता और मैना जैसे पक्षियों का घर में रहना मंगलकारी होता है। उल्लू, गिद्ध और जंगली कबूतर यदि घर में आ जाए तो तुरंत उसकी शांति करवानी चाहिए, क्योंकि ये अमंगलकारी होते हैं। जो मनुष्य तिनके तोड़ता है, नाखून चबाता है तथा हमेशा अशुद्ध रहता है, उसकी मृत्यु जल्दी ही हो सकती है।

The post महाभारत के अनुसार जो लोग करते है ये काम उनकी हो जाती है अकाल मृत्यु appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2yMPGnX

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop