..तो लड़के इस तरह का पार्टनर पाने की ख्वाहिश रखते है
लाइफस्टाइल डेस्क। हर लड़की या लड़के का यह सपना होता है कि उसको ऐसा लाइफ -पार्टनर मिलें जो स्मार्ट या खूबसूरत होने के साथ उसकी केयर भी करें। अधिकतर लड़के यह सोचते है कि उसको ऐसा लाइफ-पार्टनर मिलें जो उसे प्यार करें लेकिन इसके अलावा भी ऐसी कई बातें है जो लड़के अपने पार्टनर के बारे में सोचते है। लड़के यह चाहते है कि उसे समझदार और खूबसूरत ही नहीं बल्कि ऐसा पार्टनर मिलें जिनमें और भी कई गुण हो। आइए जानते है कि लड़के किस तरह का पार्टनर पाने की ख्वाहिश रखते है …
(1) इनडिपेंडेंट :-
बदलते समय के अनुसार लड़कों की सोच भी बदल गई है और आजकल अधिकतर लड़के यहीं चाहते है कि उसको इनडिपेंडेंट पार्टनर मिलें। यही नहीं लड़को को इनडिपेंडेंट और स्वाभिमानी महिलाएं बहुत ही पंसद होती है। और वे ऐसी लड़कियों को ही अपना पार्टनर बनाना अधिक पसंद करते है।
(2) केयरिंग :-
प्यार ही सब कुछ नहीं होता है केयर भी सबसे बड़ी चीज होती है और आजकल हर लड़का यह चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी एक्स्ट्रा केयर करें। और हर कदम पर उसके साथ रहें। यही नहीं बीमार होने पर उसका बहुत ख्याल रखें और बार-बार उससे हाल-चाल पूछती रहें। लड़के अपने पार्टनर में यह गुण होने की बहुत अधिक ख्वाहिश रखते है।
(3) फ्लर्टी और नॉटी :-
जिन लड़को का स्वभाव फ्लर्टी होता है वे इसी स्वभाव का ही पार्टनर पाने की ख्वाहिश रखते है। क्योंकि उनका यह मानना होता है फ्लर्टी और नॉटी स्वभाव की महिलाएं ज्यादा रोमांटिक होती है। इसलिए यह गुण लड़के अपने पार्टनर में जरूर देखते है।
(4) ईमानदार :-
ईमानदारी वह गुण होता है जिसे लड़का हो या लड़की हर कोई अपने पार्टनर में देखना चाहता है। क्योंकि हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसका पार्टनर उसे कभी धोखा न दें और उसे छोड़ कर न जाएं।
(5) पंसद नापंसद :-
हर लड़के की यह ख्वाहिश होती है कि उसका पार्टनर उसकी पसंद नापसंद का ख्याल रखें। लड़कों को अपने पार्टनर की यह आदत बहुत अच्छी लगती है और हर लड़का ऐसा पार्टनर पाने की ख्वाहिश रखता है। यही नहीं इसके अलावा वो भी अपनी पंसद के बारे में खुल कर बताएं।
The post ..तो लड़के इस तरह का पार्टनर पाने की ख्वाहिश रखते है appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z4JiZy
Comments
Post a Comment