मुंबई में बांद्रा स्टेशन के बाहर भीषण आग
मुंबई। मुंबई के बांद्रा उप नगरीय रेलवे स्टेशन के निकट बेहरामपाडा में आज दोपहर बाद भीषण आग लग गयी जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवा रोकनी पड़ी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि आग बांद्रा लोकल स्टेशन के पूर्वी हिस्से में लगी जहां नगर निगम की ओर से तोड फोड़ की जा रही थी। उन्होंने बताया, हमारे नियंत्रण कक्ष में आग लगने की सूचना अपराह्न चार बजकर 24 मिनट पर मिली।
दमकल विभाग के कर्मचारी 16 इंजन तथा दस पानी के टैंकर के लेकर मौके पर पहुंच गए। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, बांद्रा स्टेशन पर पूर्वी हिस्से में लगी आग के कारण एहतियात बरतते हुए हमने चार बजकर 25 मिनट पर हार्बर लाइन पर दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है।
The post मुंबई में बांद्रा स्टेशन के बाहर भीषण आग appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iE3z1J
Comments
Post a Comment