स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट खेलेंगे : टॉम लाथम
पुणे। भारत के खिलाफ पहले वनडे में मिली जीत में नाबाद शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने कहा कि वह भारतीय स्पिनरों के खिलाफ लप्पे लगाने की बजाय स्वीप शॉट खेलना पसंद करेंगे। लाथम ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर भारतीय स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप शाट खेले।
लाथम ने आज कहा कि हर कोई अलग-अलग हालात में स्पिन को अलग तरीके से खेलता है। भारतीयों का तरीका अलग है। वे इन हालात में खेलने के आदी हैं और उन्होंने अपना खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि मैने अपने पूरे कैरियर में स्वीप शॉट खेला है। ऊंचे शॉट खेलने की बजाय मुझे यह आसान लगता है। पिछले साल कीवी टीम के भारत दौरे पर अच्छे रन बनाने वाले लाथम ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा कि दूसरों को ऊंचे शॉट खेलना आसान लगता है।
अलग-अलग हालात में अलग रणनीति बनानी जरूरी होती है। लाथम ने कहा कि सफलता की कुंजी के बारे में कुछ नहीं कह सकता। हमने काफी तैयारियां की है और स्पिन पर फोकस किया है। पिछले साल भी हम यहां खेले थे और इस सत्र में ऑस्ट्रेलिया को खेलते देखा है। मैने स्पिनरों का सामना करने की बहुत तैयारी की है।
The post स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट खेलेंगे : टॉम लाथम appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2y39Fj4
Comments
Post a Comment