सलमान के साथ रेस नही लगाना चाहते हैं अमिताभ
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में काम करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी फिल्म रेस 3 बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका है।
अमिताभ बच्चन को फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। अमिताभ इस समय ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म 102 नॉट आउट भी दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
ऐसे में अधिक व्यस्तता होने के चलते अमिताभ को रेस-3 के लिए ना कहना पड़ा। अमिताभ ने कहा कि रेस-3 के मेकर्स को उनसे अक्टूबर की डेट््स चाहिए थी, मगर अक्टूबर की तारीख वो बायोपिक फिल्म झुंड के लिए दे चुके हैं। इसलिए उन्हें रेस-3 के मेकर्स को ना कहना पड़ा।
The post सलमान के साथ रेस नही लगाना चाहते हैं अमिताभ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i6lM87
Comments
Post a Comment