ये शिवलिंग मरे हुए व्यक्ति को भी कर देता हैं जिंदा
ज्योतिष डेस्क। अगर हम आपसे यह बात कहें कि मौत के बाद भी लोग जिंदा हो सकते हैं तो आप इस बात को मजाक ही समझेंगे। परन्तु सत्य में एक स्थान ऐसा है जहां अगर किसी व्यक्ति के शव को लेकर जाया जाए तो उसकी आत्मा उस शव में पुन: प्रवेश कर जाती है। आज हम आपको ऐसे ही चमत्कारी शिवलिंग के बारे में बता रहे हैं जहां जाने पर मृत व्यक्ति भी जिंदा हो जाता है। प्रकृति की वादियों में बसा यह गांव देहरादून से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाखामंडल नामक स्थान यमुना नदी की तट पर बर्नीगाड़ नामक जगह से केवल 4-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये अचूक उपाय
समुद्र तल से इस स्थान की ऊंचाई लगभग 1372 मीटर है। दिल को लुभाने वाली यह जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरा हुआ है। यहां पर खुदाई करते समय विभिन्न आकार के और विभिन्न ऐतिहासिक काल के हजारों शिवलिंग मिले हैं। इसके विषय में माना जाता है कि महाभारत काल में पांडवों को जीवित आग में भस्म करने के लिए उनके चचेरे भाई कौरवों ने यहीं लाक्षागृह का निर्माण करवाया था। ऐसी मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर स्वयं युधिष्ठिर ने शिवलिंग को स्थापित किया था। इस शिवलिंग को आज भी महामंडेश्वर नाम से जाना जाता है। जहां युधिष्ठिर ने शिवलिंग स्थापित किया था वहां एक बहुत खूबसूरत मंदिर बनाया गया था। शिवलिंग के ठीक सामने दो द्वारपाल पश्चिम की तरफ मुंह करके खड़े हुए हैं।
मान्यता है कि मंदिर में यदि किसी शव को इन द्वारपालों के सामने रखकर मंदिर के पुजारी उस पर पवित्र जल छिडक़े तो वह मृत व्यक्ति कुछ समय के लिए पुन: जिंदा हो जाता है। जीवित होने के बाद वह भगवान का नाम लेता है और उसे गंगाजल प्रदान किया जाता है। गंगाजल ग्रहण करते ही उसकी आत्मा फिर से शरीर त्यागकर चली जाती है। परन्तु इस बात का रहस्य क्या है यह आज तक कोई नहीं जान पाया है। इस मंदिर के पीछे दो द्वारपाल स्थित हैं, जिनमें से एक का हाथ कटा हुआ है। अब ऐसा क्यों हैं यह बात आजतक एक राज ही बना हुआ है।
Source: Google
The post ये शिवलिंग मरे हुए व्यक्ति को भी कर देता हैं जिंदा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xEwtpn
Comments
Post a Comment