sss

; //]]>

खाने में करें इन चीजों का सेवन और रहे तंदुरुस्त

हेल्थ डेस्क। आजकल देखा गया है कि हर कोई अपने बढ़ते हुए मोटापे की वजह से काफी परेशान है और इसके लिए वे कई कठिन से कठिन क्रियाएँ करते है। इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए अक्सर लोग जिम ही जॉइन नहीं करते है बल्कि याेग और डाईटिंग जैसे भी कई तरीके अपनाते है। और वे डाइटिंग के दौरान कई चीजों का सेवन नहीं करते है इससे उनकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। इस दाैरान कई लाेग नमक, चीनी और घी जैसी चीज़ाें से भी दूरी बना लेते है। लेकिन अब आप परेशान ना हो क्यों कि अाज हम अापकाे कुछ एेसी खाने की चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आपकी सेहत भी ठीक रहेंगी। आइए जानते है उनके बारे में…
(1) आप अपनी डाइट में पालक, मेथी और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते है क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। आप इनका सेवन आलू और टमाटर डाल कर भी सकते है। इनका सेवन करने से आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेंगी।

(2) आप अपने खाने में धूप में सुखाए हुए टमाटर का भी सेवन कर सकते है क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। आप इसे आमलेट, पास्ता, सैंडविच या सलाद में डालकर खा सकते है। इससे आपके खाने का टेस्ट भी बढ़ जाएगा और आपकी सेहत भी ठीक रहेंगी।

(3) अब वैसे भी सर्दियां आने वाली है इसमें तिल का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अाप इसे सलाद या रोटी में किसी तरीके से शामिल करके खाने का टेस्ट बढ़ा सकते है इससे आपकी सेहत भी ठीक रहेंगी।

(4) आपको बता दें पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, फोलेट और फाइबर के साथ-साथ आयरन की भी प्रचूर मात्रा पायी जाती है। आप इसका इस्तेमाल सब्जी या सलाद के रूप में कर सकते है। इनका सेवन करने से आपको किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होंगी।

(5) आप अपनी डाइट में सूखे आडू का सेवन जरूर शामिल करें, यह आपके शरीर में रोजाना 9 प्रतिशत आयरन की जरूरत को पूरा करते है। इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेंगा।

(6) रोजाना नियमित रूप से खाने के साथ एक गिलास आलू बुखारा के जूस का सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन सी की मात्रा पायी जाती है जो शरीर में आयरन को अवशोषित करने में सहायक होता है।

The post खाने में करें इन चीजों का सेवन और रहे तंदुरुस्त appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yXHwKx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop