जानिए किन कारणों की वजह से धोखेबाज पति के साथ रहती है पत्नी ?
लाइफस्टाइल डेस्क। शादी एक ऐसा बंधन होता है जो की विश्वास की नींव पर टिका होता है। और अधिकतर यह देखा जाता है कि कुछ समय बाद ही कई शादियां टूट जाती है। पति -पत्नी के बीच शादी होने के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक चलता रहता है लेकिन अगर पति कोई बात छिपाने लगे और उसके व्यवहार में बदलाव आने लगें तो यह जान लीजिए कि उसका एकस्ट्रा अफेयर चल रहा है। यह बात जानकर बहुत सी पत्नियां अपने पति के धोखे को सहन नहीं कर पाती और दूरियां बना लेती है लेकिन कुछ औरतों की अपने धोखेबाज पति के साथ रहना मजबूर होती है। ऐसा इसलिए होता है कि शायद वह अपने पति को दूसरा मौका देना चाहती है लेकिन यही नहीं इसके और भी कई कारण होते है जिस वजह से पत्नी अपने धोखेबाज पति के साथ ही रहना पसंद करती है। आइए जानते है वे कौन -कौन से कारण है ?….
(1) दूसरा अवसर देना चाहिए :-
जब पत्नी को अपने पति से धोखा मिल जाता है तो वह कहीं न कहीं यह समझ कर धोखेबाज पति के साथ रहने लगती है कि हर किसी को एक अवसर मिलना चाहिए। ताकि वह अपनी गलती को सुधार सकें और अपनी गलती को महसूस करें। इसलिए वह उसे दूसरा मौका देती है और उसके साथ रहने लगती है।
(2) डर भी है वजह :-
कई महिलाएं पति के द्वारा धोखा देनें के बाद भी उनके साथ रहना पसंद करती है क्योंकि उनको इस बात का डर रहता है कि अगर वह अपने पति को छोड़ देंगी तो समाज क्या कहेगा। और यही नहीं महिलाओं के मन में अक्सर एक डर यह भी होता है कि अगर पति छोड़ देगा तो मेरा क्या होगा। और सब उसे ही दोषी कहेंगे।
(3) असफल नहीं होना चाहती :-
जब एक महिला को उसका पति धोखा दे देता है तो वह यह सोचकर उसके साथ रहती है कि मैं असफल नहीं हो सकती। और वह अपने परिवार और प्रयजनों की नजरों में अच्छा बना रहना चाहती है। और यही नहीं उसकी यह सोच होती है कि प्यार सब कुछ बदल देता है। इसलिए एक दिन शायद उसका पति भी बदल जाएगा।
(4) आत्म-सम्मान की कमी :-
बहुत सी महिलाओं में आत्म-सम्मान की कमी होती है। और यही सबसे बड़ी वजह होतीं है कि वह समाज में अपने आप को अकेला और अधूरा समझने लगती है। इसी डर की वजह से वह धोखेबाज पति का साथ देना ही बेहतर समझती है। इसलिए वह उसका साथ नहीं छोड़ती।
(5) बच्चे का भविष्य :-
कई महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अपने पति का साथ नहीं छोड़ना चाहती। अधिकतर महिलाएं यह सोचती है कि उनके इस स्टेप का भुगतान आगे चलकर कहीं बच्चों को न भुगतना पड़ जाए। इसलिए वह चुप रहती है।
The post जानिए किन कारणों की वजह से धोखेबाज पति के साथ रहती है पत्नी ? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zbytBG
Comments
Post a Comment