शराबी सबके सामने करता रहा महिला से रेप, एक भी व्यक्ति नहीं आया मदद के लिए
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने 40 वर्षीय एक बेसहारा महिला का व्यस्ततम सडक़ के निकट कथित रूप से सरेआम बलात्कार किया और आस-पास के लोग तमाशबीन तथा मूक दर्शक बने रहे।
विशाखापत्तनम के सहायक पुलिस आयुक्त ( पूर्व ) नरसिम्हा मूर्ति ने बताया कि एक आटोरिक्शा चालक ने रविवार को हुई इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को बुलाया जिसने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 21 साल के गंजी शिवा के रूप में की गयी है। उसे कल गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। शिवा किशोर अपराधी है और उसे चोरी के एक मामले में सजा हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि महिला वैवाहिक विवाद के बाद कुछ महीने पहले अपने पति और परिजनों को छोड़ चुकी है।
The post शराबी सबके सामने करता रहा महिला से रेप, एक भी व्यक्ति नहीं आया मदद के लिए appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2h67T6k
Comments
Post a Comment