महिला ने अपने दो बच्चों को मारकर की आत्महत्या
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के बाघराय क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रोर गांव निवासी नागेन्द्र कुमार द्विवेदी की पत्नी मन्जू देवी (27) ने ढाई वर्षीय पुत्री बैष्णवी तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवा के साथ कल रात कमरा बन्द कर लिया ।
दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़वाकर शवों को कब्जे में लिया। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मृतका मंजू देवी के मायके वालों ने पति एवं सास पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति और सास को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
The post महिला ने अपने दो बच्चों को मारकर की आत्महत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yEamQ5
Comments
Post a Comment