sss

; //]]>

दीवाली की रात करें ये टोटके, आपको होगा बड़ा लाभ

भारत में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। इसके लिए हफ्तों पहले से तैयारियां होती हैं। घरों में साफ सफाई करवा कर सजावट की जाती है। बाजार रौशनी से नहा उठते हैं। दिवाली की शाम शुभ मुहूर्त में विधि विधान से लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। हालांकि आपको पता हो तो दिवाली अमावस्या को होती है और अमावस्या की रात कई टोने टोटके किए जाते हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे टोने टोटके बताए गए हैं जिससे दिवाली की रात करने से लक्ष्मी जी की प्रसन्नता प्राप्त की जा सकती है और इससे आप धनवान हो सकते हैं। यहां जानें कुछ ऐेसे ही टोटकों के बारे में-

Diwali ke tone totke upay in hindi

– दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजानी चाहिए। इसे नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

– दिवाली पर तेल के दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। किसी हनुमान मंदिर में ऐसा दीपक भी लगा सकते है।

– शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं। सभी चावल पूर्ण होने चाहिए खंडित चावल नहीं चढ़ाने चाहिए।

– दिवली पर महालक्ष्मी पूजन में पीली कौडिय़ां रखनी चाहिए। ये कौडिय़ां पूजन में रखने से महालक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं।

– लक्ष्मी पूजन के समय हल्दी की गांठ भी साथ रखें। पूजन पूरा होने के बाद इसे घर में उस जगह पर रखें, जहां धन रखा जाता है।

– दिवाली के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। पूरे घर की सफाई नए झाड़ू से करें। जब झाड़ू का काम न हो तो उसे छुपाकर रखना चाहिए।

Diwali ke totke in hindi

– दिवाली पर पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें। इससे शनि के दोष और कालसर्प दोष समाप्त हो जाते हैं।

– दिवाली पर पूजन के लिए स्थिर लग्न श्रेष्ठ माना जाता है। इस लग्न में पूजा करने से महालक्ष्मी स्थाई रूप से घर में निवास करती हैं। पूजा में लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और श्रीयंत्र रखना चाहिए। अगर स्फटिक का श्रीयंत्र हो तो सर्वश्रेष्ठ होता है।

– दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा करते समय एक थोड़ा बड़ा घी का दीपक जलाएं। इसमें नौ बत्तियां लगाएं। सभी नौ बत्तियां जलाएं और पूजा करें।

– दिवाली की रात सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और घर आ जाएं। पीछे पलटकर न देखें।

– संभव हो तो दिवाली के दिन किसी तालाब या नदी में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। इस पुण्य कर्म से बड़े से बड़ा संकट दूर हो जाता है।

– घर में स्थित तुलसी के पौधे के पास दिवाली की रात दीपक जलाएं। तुलसी को वस्त्र अर्पित करें।

The post दीवाली की रात करें ये टोटके, आपको होगा बड़ा लाभ appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2xzL0NX

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop