जब वी मेट को स्पेशल फिल्म मानते हैं इम्तियाज अली
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार इम्तियाज अली फिल्म जब वी मेट को स्पेशल फिल्म मानते हैं। इम्तियाज के निर्देशन में बनी फिल्म जब वी मेट को प्रदर्शित हुये 10 साल हो गये हैं। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की मुख्य भूमिका है।
फिल्म के गाने, इसकी कहानी, इसके डायलॉग्स लोगों की जेहन में आज भी ताजा है। इम्तियाज आज बहुत से एक्टर्स की विशलिस्ट का हिस्सा हैं और हर कोई इनके साथ काम करना चाहता है। इम्तिआज आज भी जब वी मेट में बहुत कुछ बदलाव लाना चाहते हैं। इम्तियाज ने इस फिल्म के 10 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की और कहा यह उनकी जिन्दगी की सबसे स्पेशल फिल्म है और उनके दिल के बेहद करीब है।
उन्होंने कहा कि आज 10 साल बाद भी लोग इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के फैन्स हैं और मुझे डर है कि यदि मैंने इसमें लाने वाले बदलाव को जाहिर किया तो मुझे बहुत मार पड़ेगी। लेकिन, हां यह सच है कि मैं इसमें अब भी बहुत सारे बदलाव लाना चाहता हूं।
The post जब वी मेट को स्पेशल फिल्म मानते हैं इम्तियाज अली appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xjkA3S
Comments
Post a Comment