sss

; //]]>

क्या आप मनाना चाहते है प्रदूषण रहित दिवाली? अपनाएं ये तरिके

इंटरनेट डेस्क। हिंदू -धर्म में दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस त्यौहार को सभी लोगों के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। आप भी इस बात को जानते है कि दीवाली आने में कुछ ही दिन बाकी है। और इस त्योहार का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा करते है और उनके स्वागत के लिए अपने घरों की लाइटों से खूब सजावट करते है और यही नहीं खुशियां मनाने के लिए रात को पटाखे भी चलाए जाते है। लेकिन ऐसा करने से पूरा वातावरण ही खराब नहीं होता बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।

इस खबर से आप भी परिचित है कि पिछले साल दिल्ली में पटाखों के कारण हुए प्रदूषण की वजह से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से कई दिनों तक शिक्षण संस्थाओं को भी बंद रखना पड़ा था। ताकि बच्चों पर इसका प्रभाव न पड़े।

इस बार किसी संरक्षण विभाग की कावेशी जैन ने एक वीडियो वायरल किया है और इसके द्वारा लोगों को दीवाली पर एक मैसेज दिया है। जिसके जरिए उन्होने यह बताया है कि दिवाली को पटाखों का इस्तेमाल ना करें ताकि वातावरण को कोई नुकसान ना हो। इस बार सभी एको फ्रैडली तरीके से दीवाली मनाएं।

इससे किसी का स्वास्थ्य भी खराब नहीं होगा और फैस्टिवल को एंज्वाय भी किया जा सकेगा। और यही नहीं घर की सजावट के लिए चाइनीज लाइटिंग के बजाय मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करें। इन सब तरीकों से आप बेहतर तरीके से दिवाली मना सकते है।

The post क्या आप मनाना चाहते है प्रदूषण रहित दिवाली? अपनाएं ये तरिके appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zdQ8cF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop