इस दिवाली को बनाएं खास स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स कचौरी के साथ
हेल्थ डेस्क। दिवाली का त्यौहार सभी के लिए बहुत ही खास होता है और इस मौके पर लोग तरह-तरह की डिश बनाकर मेहमानों को सर्व करते है। आज हम आपको दिवाली पर मेहमानों को खुश करने के लिए एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे है जो आपको काफी पसंद आएगी। आइए जानते है ड्राई फ्रूट्स कचौरी बनाने की रेसिपी के बारे में …
आवश्यक सामग्री :-
(1) काजू- 3 टेबलस्पून
(2) बादाम- 2 टेबलस्पून (कटे हुए)
(3) अखरोट- 2 टेबलस्पून
(4) पिस्ता- 2 टेबलस्पून
(5) घी- जरूरतनुसार
(6) खोया- 1 कप
(7) इलाइची का पाउडर- 1/2 टीस्पून
(8) केसर- 5-6 धागे
(9) चीनी- 4 टेबलस्पून
(10) मैदा- 500 ग्राम
ड्राई फ्रूट्स कचौरी बनाने की आसान विधि :-
ड्राई फ्रूट्स कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें काजू, बदाम, अखरोट और पीस्ता डालकर भून लें। इसके बाद इसमें खोया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे साइड में रख कर मैदे में घी मिलाकर गूंद लें। मैदा गूंदने के बाद इसके छोटे -छोटे गोले बनाकर इसमें बनाया गया मिक्चर भरें। फिर एक पैन में घी गर्म करके उसमें बनाए गए गोलों को हल्का ब्राउन फ्राई कर लें। फ्राई करने के बाद इसे एक पेपर में रख दें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए। लीजिए अब आपके लिए ड्राई फ्रूट कचौरी बनकर तैयार है। अब काजू से इसकी सजावट करें और फिर गर्मा-गर्म सॉस या चटनी के साथ सर्व करें। यकीन मानिए ये आपको खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगी। और इसकी बनाने की रेसिपी भी बहुत ही आसान है।
The post इस दिवाली को बनाएं खास स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स कचौरी के साथ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gmxomY
Comments
Post a Comment