आशीष नेहरा के चयन पर रहेंगी निगाहें
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज तथा श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये सोमवार को राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के टी20 टीम में चयन पर निगाहें रहेंगी। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति सोमवार को मुंबई में बैठक में भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के क्रिकेट सेंटर में एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति राष्ट्रीय टीम का चयन करेगी। बीसीसीआई ने रविवार को जारी बयान में बताया कि चयनकर्ता एक नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के अलावा श्रीलंका के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश के अभ्यास मैच और इसके बाद श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये टीम का चयन करेंगे। भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है।
टी20 टीम के लिये सभी निगाहें नेहरा के चयन पर रहेंगी जो घोषणा कर चुके हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाला पहला टी20 मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा जिसके बाद वह संन्यास ले लेंगे। नेहरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 38 वर्षीय नेहरा ने इसी दौरान एलान किया कि वह एक नवंबर को दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता नेहरा को बरकरार रखते हैं और उन्हें दिल्ली के मैच में मैदान से विदाई लेने का मौका देते हैं।
The post आशीष नेहरा के चयन पर रहेंगी निगाहें appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2l7stHZ
Comments
Post a Comment