sss

; //]]>

इस खिलाडी के वजह से भारतीय टीम को मिला चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए स्पिनर कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इस चाइनामैन गेंदबाज के प्रदर्शन का श्रेय टीम के पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले को देना चाहिए। टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे रैना ने गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, कुलदीप बहुत अच्छा कर रहे हैं और इसका श्रेय अनिल भाई ( कुंबले) को जाता है।
रैना ने कहा, ‘अनिल भाई ने कुलदीप के साथ काफी मेहनत की। मैं कुलदीप से आईपीएल के समय बात कर रहा था और वह हमेशा कुंबले को मैसेज भेजते थे। कुंबले ने उन पर काफी मेहनत की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग से भी काफी कुछ सीखा है। वह ऐसे खिलाडी है जो गेंदबाजी विभाग में काफी बदलाव करेंगे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले इस 22 वर्षीय गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और एकदिवसीय मैच में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। रैना ने यहां गोवा रिवर मैराथन का लोगो लॉन्च किया। यह मैराथन 10 दिसंबर को होगी। इस मौके पर रैना से जब यो-यो टेस्ट में विफल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘इस बारे में आप बीसीसीआई से बात करिए।

The post इस खिलाडी के वजह से भारतीय टीम को मिला चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2wRzbU1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop